ChhattisgarhRaftaar News Cg

कन्या आवासीय विद्यालय में 9वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों का हंगामा…….

बीजापुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के ग्राम नैमेड स्थित कन्या आवासीय विद्यालय में 9वीं कक्षा की छात्रा की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने जिला अस्पताल के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन पर सच छुपाने का आरोप लगाया। हालांकि देर रात प्रशासन की समझाइश के बाद परिजन शांत हुए और घर लौट गए। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। जानकारी के मुताबिक रात छात्राएं मेस में खाना खाने पहुंचीं। इसी दौरान मृतका पिंकी कुरसम नजर नहीं आई। सहपाठियों ने उसे खोजा तो कपड़े सुखाने वाले कमरे में उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। इसकी सूचना तुरंत विद्यालय प्रबंधन को दी गई। आनन-फानन में छात्रा को जिला अस्पताल बीजापुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और शव न दिखाने पर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उनका आरोप है कि उनकी बेटी की मौत आत्महत्या नहीं है, बल्कि उसके साथ कोई अनहोनी हुई है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। नैमेड थाना प्रभारी हरिनाथ रावत ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंच चुकी है और हर पहलू से जांच की जा रही है। मृतका की सहेलियों और स्टाफ से पूछताछ हो रही है। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी लखन लाल धनेलिया ने कहा कि मौत का कारण अभी अज्ञात है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम स्तर पर जांच कराई जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। छात्रावास में नई अधीक्षिका की पदस्थापना हुई थी, लेकिन उन्होंने कार्यभार नहीं संभाला था। ऐसे में पुरानी अधीक्षिका ही जिम्मेदारी देख रही थी। जांच में इस पहलू को भी शामिल किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....