BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; जनदर्शन में गूंजीं आमजन की समस्याएं, कलेक्टर ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जनदर्शन में पहुंचे नागरिकों ने निजी व सामुदायिक मुद्दों से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए, जिन पर कलेक्टर ने अधिकांश मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे एवं जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने भी आमजन की समस्याएं सुनकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ग्राम कछार निवासी सुरेश कुमार बंजारे ने शिकायत करते हुए बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा घर के सामने गली में दीवार खड़ी कर दी गई है, जिससे रास्ता संकरा हो गया है और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। कलेक्टर ने मामले को एसडीओ को सौंपते हुए जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। बिलासपुर की उत्तरा यादव ने जनदर्शन में विधवा पेंशन दिलाने की मांग रखी। इस पर कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। ग्राम जरोंधा निवासी परमानंद कौशिक ने अपनी निजी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। उन्होंने बताया कि न्यायालय से आदेश मिलने के बावजूद अब तक कब्जा नहीं हटाया गया है, जिससे खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। कलेक्टर ने मामले में हस्तक्षेप कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। देवरीखुर्द निवासी पुरुषोत्तम दास ने प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत स्वामित्व कार्ड जारी करने की मांग की। उन्होंने बताया कि वे पिछले 50 वर्षों से निवास कर रहे हैं, बावजूद इसके अब तक कार्ड जारी नहीं हुआ। कलेक्टर ने एसडीओ मस्तूरी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम चिचिरदा निवासी धनीराम कौशिक ने भूमि सीमांकन में हो रही देरी की शिकायत की। आदेश जारी होने के बावजूद सीमांकन नहीं होने पर कलेक्टर ने एसडीओ तखतपुर को जांच कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। ग्राम नगपुरा की रूचि नेताम ने जाति प्रमाण पत्र जारी न होने से पढ़ाई प्रभावित होने की बात कही। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को प्रकरण सौंपते हुए शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....