BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; कचरे के ढेर में लगी आग ने ली दो कारों को चपेट में, एक घंटे की मशक्कत के बाद आग में काबू पाया गया!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) गर्मी की शुरुआत के साथ ही आगजनी की घटनाएं सामने आने लगी हैं। दैहानपारा स्थित मेघदूत नगर में शनिवार को कचरे के बड़े ढेर में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि पास खड़ी दो कारें इसकी चपेट में आ गईं और कुछ ही देर में पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय निवासियों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। इधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों में नगर निगम के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। रहवासियों का कहना है कि कॉलोनी में लंबे समय से कचरे का ढेर लगा हुआ था और नियमित सफाई नहीं हो रही थी। इसी लापरवाही के चलते यह घटना हुई। लोगों ने नगर निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुए मांग की है कि क्षेत्र में जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार!