ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सोशलमिडिया के माध्यम से हुई पहचान: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह मामला सोशल मीडिया के माध्यम से हुई पहचान के बाद शुरू हुआ, जो बाद में गंभीर अपराध में बदल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 20 मार्च 2026 को महिला थाना रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि वर्ष 2021 में उसकी पहचान फेसबुक के जरिए रामभाठा निवासी प्रतीक सिदार से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और आरोपी ने शादी का आश्वासन देकर पीड़िता से संबंध बनाए। पीड़िता के अनुसार, 4 मार्च 2024 से जनवरी 2026 के बीच आरोपी ने अलग-अलग स्थानों पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी की बात की, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला थाना पुलिस ने तुरंत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पीड़िता का बयान दर्ज करने के साथ उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी प्रतीक सिदार (26 वर्ष), निवासी रामभाठा, ज्वाहर नगर, रायगढ़ को उसके घर से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने विधिवत गिरफ्तारी और मेडिकल प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक संदीप भगत सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी का सख्त संदेश….

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं से जुड़े अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और हर शिकायत पर त्वरित व कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...