BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में पति का खूनी हमला..पत्नी का गला रेतने की कोशिश!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पति द्वारा पत्नी पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी कामिनी कोशले, जो मूल रूप से मुंगेली जिले के संगवाकापा की निवासी है, वर्तमान में बिलासपुर के कुदुदण्ड क्षेत्र में अपनी बहन के घर रह रही थी। महिला ने बताया कि वह हाल ही में पुणे से वापस लौटी थी और पति द्वारा लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर महिला परामर्श केंद्र पहुंची थी। इसी दौरान महिला थाना के पास आरोपी पति राकेश कोशले ने उससे विवाद शुरू कर दिया। बात बढ़ने पर आरोपी ने पत्नी का मुंह दबाकर किसी नुकीली वस्तु से गले पर कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची बहन को भी आरोपी ने धमकाया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...