BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; ब्लाइंड मर्डर का खुलासा..पत्नी, सास और रिश्तेदारों ने रची साजिश, शराब पिलाकर युवक की पत्थर से हत्या!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना चकरभाठा क्षेत्र के हिर्री माइन्स के पास 17 जुलाई को मिले अज्ञात युवक की हत्या की गुत्थी को बिलासपुर पुलिस ने सुलझा लिया है। इस अंधे कत्ल की साजिश मृतक की पत्नी, सास और उसके रिश्तेदारों ने मिलकर रची थी। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में ए.सी.सी.यू. बिलासपुर (सायबर सेल) और थाना चकरभाठा की संयुक्त टीम ने इस हत्याकांड की जांच की। टीम ने घटनास्थल के आसपास के सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्य जुटाए, जिसके आधार पर मृतक की पहचान साहिल कुमार पाटले (24 वर्ष) निवासी ग्राम मोहनपुर थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में की गई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि साहिल पाटले ने वर्षा खुंटे से प्रेम विवाह किया था। शराब का आदी होने के कारण साहिल अपनी पत्नी को अक्सर मारता-पीटता था। इससे परेशान होकर वर्षा ने अपनी मां सरोजनी खुंटे के साथ मिलकर साहिल की हत्या की योजना बनाई। इस षड्यंत्र में वर्षा के रिश्तेदार राजाबाबू खुंटे और दोस्त विकास आदिले को भी शामिल किया गया। हत्या के बदले एक लाख रुपये देने का सौदा तय हुआ, जिसमें से आठ हजार रुपये एडवांस दिए गए। घटना वाले दिन राजाबाबू और विकास, साहिल को पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 11 बीजे 1748 में बिठाकर हिर्री माइन्स ले गए। वहां शराब पिलाकर नशे की हालत में साहिल के सिर पर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान छुपाने के लिए चेहरा भी पत्थरों से बुरी तरह कुचल दिया और शव को घटनास्थल पर फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने चारों आरोपियो सरोजनी खुंटे (38 वर्ष), वर्षा खुंटे (20 वर्ष), राजाबाबू खुंटे (24 वर्ष) और विकास आदिले (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सभी ने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, पत्थर और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। इस पूरे मामले में साइबर सेल और थाना चकरभाठा पुलिस की सतर्कता और तकनीकी अनुसंधान से अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई जा सकी। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....