BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा सीपत..हिंदू नववर्ष पर निकली भव्य शोभायात्रा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) हिंदू नववर्ष के आगमन पर सीपत क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय रंग में डूबा नजर आया। साम्राट विक्रमादित्य समिति के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा ने आस्था, उत्साह और सांस्कृतिक एकता का शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा की शुरुआत हनुमान मंदिर बिटकुला से भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। यात्रा जैसे ही आगे बढ़ी, “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। यह यात्रा मड़ई, खम्हरिया, लुतरा, धनियां, खाड़ा, हिन्डाडीह और गुड़ी सहित विभिन्न गांवों से गुजरते हुए सीपत पहुंची, जहां लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। पूरे मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर एवं आतिशबाजी के साथ शोभायात्रा का अभिनंदन किया। युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सिर पर भगवा सेहरा बांधे श्रद्धालु अनुशासन और भक्ति के साथ शामिल हुए, जिससे आयोजन की भव्यता और भी बढ़ गई। शोभायात्रा में भगवा ध्वज, आकर्षक धार्मिक झांकियां, पारंपरिक वेशभूषा और भक्ति संगीत ने माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। डीजे की धुन पर भक्तों ने जमकर नृत्य किया और पूरा क्षेत्र भगवा रंग में सराबोर नजर आया। यात्रा का समापन कौड़िया स्थित शैलेश्वर महादेव मंदिर में हुआ, जहां आरती, महाप्रसाद वितरण और जयकारों के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस आयोजन में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी ने इसे ऐतिहासिक बना दिया। आयोजन समिति के अध्यक्ष वैभव तंबोली ने बताया कि इस शोभायात्रा का उद्देश्य समाज में धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा एकता और भाईचारे का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाते हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...