BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: कबाड़ी गोदाम में लगी भीषण आग; लाखों का सामान खाक..इलाके में हड़कंप!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिंगराजपारा स्थित प्रभात चौक के पास एक कबाड़ी गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में गोदाम में रखा लाखों रुपए का कबाड़ जलकर खाक हो गया। घनी आबादी वाले इलाके में आग लगने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह आग जायसवाल कबाड़ी के गोदाम में लगी थी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक गोदाम में रखा अधिकांश सामान पूरी तरह जल चुका था। प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने देशभर में छेड़ा जाएगा जनआंदोलन; गोहत्या पर केंद्रीय कानून की म... दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का बिलासपुर में विरोध; मोदी-शाह का पुतला फूंका..पुराना बस स्टैंड में... गोल्डन स्टे होटल के कमरे में छिपाकर रखा था 14 हजार लीटर-किलो कृषि सामान; कृषि विभाग ने मारा छापा..4,... बिलासपुर में पूर्व प्रेमिका के निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने वाला गिरफ्तार..व्हाट्सऐप अकाउंट ... बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आय... ‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’...गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारद... तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता ह... बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप!