ChhattisgarhRaftaar News Cg

प्रेम प्रसंग में तनाव: युवती के घर के बाहर युवक ने जहर खाकर दी जान; लंबे समय से चल रहे संबंध में आई दूरी बनी वजह, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच!

बस्तर: (प्रांशु क्षत्रिय) परपा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान हिमांशु मौर्य (23) के रूप में हुई है, जो तोकापाल का निवासी था और वर्तमान में जगदलपुर के धरमपुरा इलाके में रह रहा था।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हिमांशु और एक युवती के बीच पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच नियमित बातचीत होती थी, लेकिन हाल के दिनों में युवती ने बातचीत कम कर दी और बाद में पूरी तरह बंद कर दी। इस स्थिति से युवक मानसिक रूप से काफी तनाव में था। बताया जा रहा है कि बुधवार को युवक युवती के घर के बाहर पहुंचा और कुछ देर वहां रुकने के बाद उसने जहर खा लिया। थोड़ी ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही परपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक के अनुसार, युवक द्वारा यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया गया, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। परिजनों और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...