ChhattisgarhRaftaar News Cg

रानी दहरा जलप्रपात में तैरता मिला युवती का शव; पहचान में जुटी पुलिस ,मौत के कारणों की जांच जारी!

कवर्धा: (प्रांशु क्षत्रिय) बोड़ला विकासखंड स्थित प्रसिद्ध रानी दहरा जलप्रपात में गुरुवार (19 मार्च) सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जलप्रपात के नीचे पानी में शव तैरता हुआ दिखाई देने पर स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह कुछ ग्रामीण जलप्रपात की ओर गए थे, तभी उनकी नजर पानी में तैरते हुए शव पर पड़ी। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पानी से बाहर निकालकर अपने कब्जे में लिया।

 पहचान में जुटी पुलिस….

पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के गांवों में पूछताछ की जा रही है तथा गुमशुदगी के मामलों से मिलान किया जा रहा है।

मौत के कारणों पर सस्पेंस….

प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवती की मौत हादसे में हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...