BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; खाद्य विभाग का छापा: अवैध भंडारण का खुलासा; सिलेंडर व उपकरण जब्त..नागरिकों से नियमानुसार बुकिंग की अपील!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के खिलाफ खाद्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को बड़ी कार्रवाई की गई। शहर के मधुबन और दयालबंद क्षेत्र में मुक्तिधाम के पास की गई छापामार कार्रवाई में भारी मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर और संबंधित उपकरण जब्त किए गए। खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच के दौरान 14.2 किलोग्राम के 100 घरेलू गैस सिलेंडर और 5 किलोग्राम के 263 सिलेंडर बरामद किए। इसके अलावा चूल्हा बर्नर, 8 बोरियों में रेगुलेटर, 6 कार्टून एवं 25 नग खुले रेगुलेटर, साथ ही 25 प्रेशर वाल्व (5-5 के बंडल में) भी जब्त किए गए। विभाग के अनुसार यह सामग्री अवैध रूप से भंडारित कर कालाबाजारी के उद्देश्य से रखी गई थी। कार्रवाई के दौरान सभी सामग्री को मौके पर ही जब्त कर आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर ने बताया कि जिले में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। जिले की सभी 35 गैस एजेंसियों में नियमित आपूर्ति हो रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे घबराएं नहीं और नियमानुसार बुकिंग कर निर्धारित दरों पर ही गैस सिलेंडर प्राप्त करें। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि कालाबाजारी, अधिक मूल्य पर बिक्री या अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं और शिकायत मिलने पर तत्काल छापेमारी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि विशेष अभियान के तहत अब तक जिले में 8 प्रकरणों में 310 से अधिक सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं, जिससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। खाद्य विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि कहीं भी एलपीजी की कालाबाजारी या अवैध भंडारण की सूचना मिलने पर तुरंत प्रशासन को अवगत कराएं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; टॉर्च की रोशनी में हुआ घायल का इलाज, 80 गांवों का सहारा बना स्वास्थ्य केंद्र खुद बदहाल..डॉक्टर... बेलतरा में जब्त रेत को ‘खपाने’ का खेल? तहसीलदार के नाम पर रेत उठाने का आरोप..नोटरीकर्मी पर जेसीबी से... मस्तूरी सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास; 17 पंचों ने एकजुट होकर किया मतदान..सरपंच समेत तीन पंच ... बिलासपुर में चाकू की नोक पर सीपत निवासी रेपिडो चालक से 13 हजार की लूट..आरोपी ने धमकाया..पुलिस में शि... गौ सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण; 15 करोड़ हस्ताक्षरों के साथ सरकार को भेजा प्रार्थना-पत्र..बिला... बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में मोबाइल झपटमारी का खुलासा; आरोपी समेत 2 अपचारी बालक गिरफ्तार..पीछे स... बिलासपुर के अरपा नदी में तैरती मिली युवक की लाश; शव मिलने से मची सनसनी..अब तक नहीं हो सकी पहचान! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण; दूसरी शादी कर हुआ फरार..पुलिस से बचने छज्जे में छि... बिलासपुर में श्री राम श्रद्धा यात्रा के अंतिम दिन उमड़ा जनसैलाब; कोनी से बैमा तक गूंजा जय श्रीराम..श... कोटा में इमरजेंसी कॉल के बहाने राहगीर को रोका; मोबाइल झपटा और बाइक गिराकर भागे..पुलिस ने 6 झपटमारों ...