BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़; 263 घरेलू सिलेंडर जब्त!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर जिले में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 263 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। यह कार्रवाई शहर के मधुबन क्षेत्र में की गई, जहां अवैध रूप से सिलेंडरों का भंडारण कर व्यावसायिक उपयोग किए जाने की शिकायत मिली थी। जानकारी के अनुसार, खाद्य विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मधुबन इलाके में दबिश दी। छापेमारी के दौरान एक गोदाम में बड़ी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर अवैध रूप से रखे पाए गए। टीम ने मौके से कुल 263 सिलेंडर जब्त किए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन सिलेंडरों का उपयोग व्यावसायिक कार्यों में किया जा रहा था, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। छापेमारी के दौरान गोदाम संचालक मौके से फरार हो गया। विभाग ने सिलेंडरों को कब्जे में लेकर सुरक्षित रखा है और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामला गैस की कालाबाजारी और वितरण प्रणाली में गड़बड़ी से जुड़ा हुआ है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य विभाग अब इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम को भी पक्षकार बनाकर आगे की कार्रवाई करने की तैयारी में है, ताकि सप्लाई चेन की पूरी जांच की जा सके। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद शहर में गैस कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के अवैध कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; गूगल मैप के भरोसे अधूरे पुल पर चढ़ी कार, 30 फीट नीचे राखड़ में गिरी, चार लोगों की बची जान.... बिलासपुर; बुके नहीं, कॉपी-पेन लाएं'..जन्मदिन पर बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह की अनूठी पहल, जरूरतमंद बच... बिलासपुर में SS पब्लिक स्कूल पर कार्रवाई में देरी पर भड़की एनएसयूआई; शिक्षा विभाग और निगम का घेराव क... बिलासपुर; मदनपुर पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप, विकास कार्यों में अनियमितता और 9 लाख की राशि निकालकर... बिलासपुर; केंद्रीय जेल में उम्रकैदी की मौत, एक महीने में तीसरी घटना ..सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, ... बिलासपुर में जनहित के मामलों में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पीएचई ईई को थमाया शो-कॉज नोटिस..जर्जर स्क... बिलासपुर में चौकीदार हत्याकांड पर उबाल; बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर धरना जारी, दोषी अधिकारियों के निल... बिलासपुर; डीजल चोरों को छोड़ना कोनी थाने के ASI को पड़ा भारी..वीडियो वायरल होते ही SSP का एक्शन, तत्... कोटा; 50 साल से बसे परिवारों पर बेदखली की तलवार..जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीण, पंचायत पर प्रताड़ना का ... बिलासपुर; दीवार से सटाकर मकान बनाने के विवाद में खूनी हमला, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार..दो फर...