BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर: क्रेडिट कार्ड बिना ही उड़ गए 2 लाख; 20 मिनट में खाली हुआ अकाउंट..बिल पेमेंट के नाम पर ठगी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के बैंक खाते से महज 20 मिनट के भीतर करीब 2 लाख रुपये निकाल लिए गए। हैरानी की बात यह है कि पीड़ित के पास कोई क्रेडिट कार्ड नहीं है और न ही उसने किसी को गोपनीय जानकारी साझा की थी, फिर भी खाते से क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट के नाम पर रकम डेबिट कर ली गई।अशोकनगर खमतराई निवासी राजाराम साहू नारायण प्लाजा स्थित एक फाइनेंस कंपनी में लोन विभाग में कार्यरत हैं। 14 जनवरी को उनके मित्र कामता प्रसाद कश्यप ने अपना लोन बंद कराने के लिए 2 लाख रुपये नगद राजाराम के इंडसइंड बैंक, सरकंडा शाखा स्थित सेविंग अकाउंट में जमा किए थे। उस समय राजाराम लंच पर थे। करीब 20 मिनट बाद जब उन्होंने खाते से राशि ट्रांसफर करने के लिए बैलेंस चेक किया, तो पता चला कि 1 लाख 98 हजार रुपये किसी अज्ञात व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट के नाम पर डेबिट हो चुके हैं। इसके अलावा 2 हजार रुपये ‘आकाश कुमार’ नामक व्यक्ति को ट्रांसफर किए गए। इस तरह कुल 2 लाख रुपये की ठगी हो गई। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने कभी कोई क्रेडिट कार्ड बनवाया ही नहीं है, इसके बावजूद उनके खाते से क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान के जरिए रकम निकल गई। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और बैंक से लेनदेन का विवरण मंगाया गया। संबंधित मोबाइल नंबरों की जानकारी भी साइबर सेल को भेजी गई। प्रारंभिक जांच में 2 लाख रुपये की ठगी की पुष्टि हुई है। फिलहाल सरकंडा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....