BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; पूजा कमरे में खून से लथपथ मिली शख्स की लाश, गले पर धारदार हथियार के निशान; तंत्र-मंत्र के एंगल से जांच!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति की लाश उसके ही घर के पूजा कमरे में खून से लथपथ हालत में मिली। मृतक के गले पर धारदार हथियार के निशान पाए गए हैं। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानते हुए हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है, वहीं तंत्र-मंत्र से जुड़े पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जोंधरा निवासी चंदन नट (45) भीख मांगकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मंगलवार शाम करीब 6 बजे वह भीख मांगकर घर लौटा और अपने बड़े भाई के साथ बैठकर बीड़ी पीते हुए बातचीत की। इसके बाद वह घर के अंदर स्थित पूजा कमरे में चला गया। करीब एक घंटे बाद, शाम 7 बजे के आसपास उसकी बहू किसी काम से पूजा कमरे में गई, जहां चंदन खून से लथपथ पड़ा मिला। यह दृश्य देखकर वह चीख पड़ी। आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और चंदन को घायल समझते हुए तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। हालांकि रात होने के कारण विस्तृत जांच बुधवार सुबह की जाएगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के समय घर में अन्य सदस्य भी मौजूद थे, जिससे मामले में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामला अभी रहस्य बना हुआ है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...