BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर: थार खरीदने की चाह में घर में ही करवाई 15 तोला सोने की चोरी; दोस्तों ने रचा खेल..नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां थार गाड़ी खरीदने की चाहत में एक नाबालिग ने अपने ही घर में चोरी की साजिश रच डाली। दोस्तों के साथ मिलकर बनाई गई इस योजना में रिटायर्ड सेना जवान के बेटे को भी शामिल किया गया और उससे करीब 15 तोला सोना चोरी करवाया गया। बाद में सोना नहीं लाने पर उसे धमकाकर ब्लैकमेल भी किया गया। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। बहतराई निवासी रिटायर्ड सेना जवान सुशील कुमार शर्मा ने 14 मार्च को थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि नाबालिगों ने मिलकर अपने-अपने घरों से सोना चोरी कर थार गाड़ी खरीदने की योजना बनाई थी।

दोस्तों ने दिया धोखा, नकली सोना थमाया…

पूछताछ में खुलासा हुआ कि रिटायर्ड जवान के बेटे ने अपने घर से असली जेवर चोरी कर लाकर दोस्तों को दिए, जबकि अन्य दोस्तों ने असली की जगह नकली जेवर थमा दिए। उसे इस बात की भनक तक नहीं लगी और सभी मिलकर जेवर बेचने की तैयारी करने लगे|चोरी के गहनों को बेचने पर मिले पैसे थार खरीदने के लिए पर्याप्त नहीं थे। इसके बाद आरोपियों ने रकम खर्च कर दी और फिर से सोना लाने के लिए दबाव बनाने लगे। इस दौरान पीड़ित के साथ मारपीट कर उसे धमकाया भी गया। जांच में पता चला कि कोतवाली क्षेत्र के एक युवक के माध्यम से जेवरों को गांधी चौक के पास रहने वाले एक ज्वेलरी कारोबारी को बेचा गया। पहली बार में करीब 4 लाख रुपए के जेवर बेचे गए, जबकि बाद में अन्य गहनों को भी अलग-अलग जगह खपाया गया। एक रिश्तेदार ने भी कम कीमत में करीब 5 तोला से अधिक सोना खरीद लिया था। कुछ गहने गिरवी रखकर भी रकम जुटाई गई।

15 लाख के गहने बरामद, खरीदार भी गिरफ्तार….

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के सोने-चांदी के गहनों को शत-प्रतिशत बरामद कर लिया है, जिनकी कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है। मामले में नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं महिला सहित दो खरीदारों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। घर से जेवर गायब होने पर परिवार ने जब बेटे से सख्ती से पूछताछ की, तब पूरी साजिश का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...