Raftaar News Cg

सिरगिट्टी पत्रकार संघ ने मनाया होली मिलन समारोह….! जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की रही उपस्थिति….?

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) सिरगिट्टी पत्रकार संघ द्वारा शुक्रवार को आयुष पैलेश सिरगिट्टी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रबुद्ध गणमान्य नागरिक और पत्रकारों ने अपनी सादर उपस्थिति देकर कार्यक्रम में सहभागिता दिखाई। होली मिलन कार्यक्रम को मधुरमय और संगीतमय बनाने फाग गीतों का भी आयोजन किया गया।

बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक के द्वारा कार्यक्रम की सराहना करते हुए सिरगिट्टी पत्रकार संघ को सादर आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान होली पर्व के महत्व के बारे में अवगत करते हुए बताया कि होली रंगों का त्योहार है, जिसमें जाति, धर्म, भाषा से उठकर, आपसी मतभेद को भूलाकर रंग और गुलाल लगाकर एक दूसरे के प्रति स्नेह और सद्भाव व्यक्त करने की बात कहीं। इसके उपरांत डॉ.अभिराम शर्मा ने सिरगिट्टी पत्रकार संघ को शुभकामनाओं के साथ होली मिलन समारोह के पत्रकारों की इस पहल की काफी सराहना की गई। उन्होंने कहा कि हम सभी को आपसी मतभेद को भूलाकर एकता के साथ रहना यही देश के विकास के लिए बहुत आवश्यक है।

होली मिलन समारोह के कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि भारत त्योहारों का देश है। हमारे देश में हर त्योहार खुशियां देती है। इन खुशियों को आपस में हमें बांटकर एक दूसरे को खुशी देना चाहिए। होली पर्व के पावन अवसर पर सामाजिक बुराईयों, विषमताओं, कुरीतियों और नकारात्मकता का दहन कर एक नई सोच, आचरण और उमंग के साथ होली मनानी चाहिए। हम सभी को एकता के साथ रहना चाहिए। जिससे हमारा देश और समाज और मजबूत होकर प्रगति की दिशा में निरंतर बढ़ता रहे। होली का पर्व समाज में प्रेम और खुशी, एकता, शांति का संदेश देती है। यह आपस मे भाईचारे को बढावा देती है। कृषि उपज मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला के द्वारा भी इस होली मिलन समारोह की सराहना करते हुए सिरगिट्टी पत्रकार संघ द्वारा सिरगिट्टी परीक्षेत्र के अंतर्गत समाचारों का संकलन और पत्रकारों की भूमिका की प्रशंसा करते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई। वार्ड क्रमांक 46 के पार्षद इब्राहिम खान ने होली मिलन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सभी पत्रकारों को शुभकामनाएं और बधाई दी। होली मिलन समारोह में वरिष्ठ संवादाता भी शामिल रहे, जिसमें मनीष शर्मा, शैलेंद्र पांडेय, इरशाद अली, भास्कर मिश्रा, नीरज दीवान, सतीश यादव, दिलीप अग्रवाल, लोकेश वाघमारे, विनय मिश्रा, पंकज खंडेलवाल, मनीष अग्रवाल, संजय यादव, अप्पू शुक्ला की उपस्थिति रही। सिरगिट्टी पत्रकार संघ के अध्यक्ष कृपा शंकर शर्मा द्वारा सिरगिट्टी परिक्षेत्र के आमंत्रित गणमान्य नागरिकों को तथा अतिथियों और पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया गया। सिरगिट्टी पत्रकार संघ के पदाधिकारीयों में उपाध्यक्ष गौतम बोंदरे, संतोष साहू, कन्हैया कौशिक, सचिव मो. नासिर, सह सचिव प्रभात राय, कोषाध्यक्ष मनीष पाल, संस्थापक सदस्य दिलीप यादव, गेंद्र मिश्रा, श्याम पाठक की उपस्थिति रही।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....