ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बीमारी ठीक करने का झांसा देकर धर्म परिवर्तन का आरोप; पास्टर गिरफ्तार!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रायपुर ग्रामीण पुलिस ने खरोरा क्षेत्र में धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में एक पास्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर ग्रामीणों को बीमारी ठीक करने का लालच देकर हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कहने और ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाने का आरोप है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कठिया नंबर-1, वार्ड क्रमांक 13 बजरंग पारा के निवासियों ने 15 मार्च को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी पास्टर अनुप शेण्डे (28) गांव के लोगों को स्वास्थ्य ठीक करने का प्रलोभन देता था और इसी बहाने उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करता था। जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर लोगों पर धर्म बदलने का दबाव बनाता था। इस पर खरोरा पुलिस ने अपराध क्रमांक 154/26 दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 298, 299 तथा छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 1968 की धारा 4 के तहत मामला कायम किया है। पुलिस ने आरोपी अनुप शेण्डे, निवासी नांदाफाटा (जिला बन्द्रपुर, महाराष्ट्र) एवं वर्तमान में राजीव नगर खरोरा निवासी, को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर परिजनों को सूचना दी गई और न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...