BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत: बाल भारती पब्लिक स्कूल में नन्हे विद्यार्थियों का वार्षिकोत्सव व ग्रेजुएशन डे धूमधाम से संपन्न!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) एनटीपीसी सीपत स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल में 15 मार्च 2026 को प्री-प्राइमरी कक्षाओं के नन्हे विद्यार्थियों के लिए वार्षिकोत्सव एवं ग्रेजुएशन डे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का थीम ‘तरंग एवं गुंजन’ रखा गया, जिसका उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, उत्साह और सृजनात्मकता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख स्वप्न कुमार मंडल तथा विशिष्ट अतिथि संगवारी महिला समिति की अध्यक्षा शिखा मंडल रहीं। दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। विद्यालय के प्राचार्य शलभ निगम ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सत्र 2025–26 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान नन्हे विद्यार्थियों ने आकर्षक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि स्वप्न कुमार मंडल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा केवल कक्षा उत्तीर्ण करने तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों को सीखने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रक्रिया है। समारोह में विद्यार्थियों को पारंपरिक दीक्षांत परिधान में प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...