ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी अपराध का कारण; नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म..आरोपी गिरफ्तार!

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को जशपुर पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से नाबालिग बालिका को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना नारायणपुर क्षेत्र के एक ग्राम निवासी व्यक्ति ने 23 जनवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी 20 जनवरी को सुबह स्कूल जाने के बाद घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और सहेलियों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों को संदेह था कि किसी ने उसे बहला-फुसलाकर भगा लिया है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस की तकनीकी टीम और मुखबिरों की मदद से पता चला कि नाबालिग बालिका बिहार निवासी अविनाश कुमार साहनी (21 वर्ष) के साथ है। इसके बाद डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को बिहार भेजा गया। पुलिस टीम ने बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिले में आरोपी के घर से नाबालिग बालिका को दस्तयाब किया और आरोपी को हिरासत में लेकर जशपुर लाया। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि उसकी पहचान आरोपी से सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे प्रेम और शादी का झांसा देकर 20 जनवरी को अपने साथ बिहार भगा ले गया, जहां उसके साथ शारीरिक शोषण किया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 137 (2), 87, 61(2), 96 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5 व 6 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। नाबालिग बालिका के मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....