ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

कवर्धा में सनसनीखेज वारदात: ब्लैकमेल से परेशान 10वीं के छात्र ने डांस टीचर की गला रेतकर हत्या की!

कवर्धा: (प्रांशु क्षत्रिय) एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां अनैतिक संबंधों को लेकर ब्लैकमेलिंग से परेशान 10वीं के एक नाबालिग छात्र ने अपने डांस टीचर की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के 56 दिन बाद पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर पूरे मामले का खुलासा किया है। जानकारी के अनुसार, कवर्धा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-26 निवासी सत्यमदास मानिकपुरी (27) एक निजी स्कूल में डांस टीचर थे। पुलिस जांच में सामने आया कि उनकी पहचान करीब तीन महीने पहले 16 वर्षीय छात्र से हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच अप्राकृतिक संबंध बने। बाद में शिक्षक छात्र पर लगातार संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा और मना करने पर सबको बताने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर छात्र ने शिक्षक की हत्या की साजिश रची। 17 जनवरी 2026 को उसने व्हाट्सएप कॉल कर सत्यमदास को बुलाया और स्कूटी से लालपुर नर्सरी के पीछे ले गया। वहां पहले से साथ लाए चाकू से शिक्षक के गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आरोपी ने मृतक का मोबाइल और सिम नदी में अलग-अलग जगह फेंक दिया तथा अपने पैतृक गांव में जाकर छिप गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने करीब 5 हजार मोबाइल नंबरों का विश्लेषण, 500 से अधिक CCTV फुटेज की जांच और 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की। जांच में एक युवक के जरिए नाबालिग और शिक्षक की पहचान होने की जानकारी मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को सारंगढ़-बिलाईगढ़ से हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर नदी से मृतक का मोबाइल बरामद किया और घटनास्थल पर सीन रिक्रिएट कराया। आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल स्कूटी और खून से सने कपड़े भी बरामद किए गए हैं। जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल की सर्च हिस्ट्री में अपराध के बाद बचने के तरीके, मोबाइल ट्रैकिंग से बचाव और मनोवैज्ञानिक विषयों से जुड़े कई संदिग्ध इंटरनेट सर्च भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या के बाद चार बाल अपचारी फरार..सर्च डॉग ने कोरबा-रायग... राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बिलासपुर में कांग्रेस का हल्ला बोल; रैली निकालकर निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; कोटा में पिकनिक की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं; औरापानी जलाशय में डूबने से युवक की मौत... बिलासपुर; बेलतरा को 1.12 करोड़ की विकास सौगात; मंगला मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण समेत 11 विकास कार्यों ... बिलासपुर के व्यापार विहार में GST और पर्यावरण विभाग की संयुक्त दबिश; स्क्रैप से भरी 407 जब्त..बिल-दस... रतनपुर में मछली चोरी की रंजिश में चौकीदार की हत्या..24 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर के हाईवे पर ट्रेलरों से डीजल चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह बेनकाब .200 लीटर चोरी का डीज... करगी रोड रेलवे स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टला; मालगाड़ी के तीन डिब्बे बेपटरी..नीचे फंसा मिला जेसीबी का... बिलासपुर; खाद, सड़क, पानी और बिजली को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल..बिल्हा में एसडीएम कार्यालय का घेरा... बिलासपुर; नूतन चौक स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा गार्ड मृत मिला..हाथ-पैर बंधे होने का आरोप, ह...