BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! सरकंडा पुलिस की कार्रवाई; झपटमारी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, 90 हजार का माल जब्त!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सरकंडा पुलिस ने झपटमारी के मामले में आरोपी मनीष गंधर्व उर्फ दादू उम्र 19 वर्ष निवासी शनिचरी बाजार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी के कब्जे से मोबाइल व सोने की चेन सहित कुल 90000 मूल्य का मशरूका बरामद किया गया है। प्रार्थी राममूर्ति साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 30 मई 2025 की रात 11:45 बजे, चांटीडीह मोड़ के पास दो युवकों ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल और गले की सोने की चेन छीन ली। शिकायत पर धारा 304(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी निलेश पांडेय की टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी मनीष गंधर्व को 4 जून 2025 को शनिचरी बाजार से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने यह वारदात अपने साथी अंकित साहू के साथ मिलकर की थी। अंकित साहू फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...