BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; चौक में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार.. दो धारदार चाकू जब्त: दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के तालापारा स्थित महाराणा प्रताप चौक के पास राहगीरों को चाकू दिखाकर दहशत फैलाने वाले दो युवकों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो धारदार लोहे के चाकू भी बरामद किए गए हैं। वहीं क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले दो अन्य युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 मार्च 2026 को सूचना मिली कि महाराणा प्रताप चौक, तालापारा के पास दो युवक धारदार लोहे का चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों शेरा मिरी (33 वर्ष) पिता झुराराम निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा तथा अभिषेक दिवाकर (24 वर्ष) पिता होरीलाल निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत कार्रवाई की है। आरोपियों के कब्जे से दो लोहे के धारदार चाकू जब्त किए गए हैं। इसके अलावा क्षेत्र में अशांति फैलाने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने अमन बघेल (23 वर्ष) पिता बाबूराम और मुकेश पुरी गोस्वामी (24 वर्ष) पिता लक्ष्मण पुरी दोनों निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा, के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि...