ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

जिला अस्पताल के पीछे नाली में मिला नवजात का शव, मचा हड़कंप!

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अस्पताल परिसर में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब मातृत्व-शिशु विभाग (मदर एंड चाइल्ड यूनिट) के पीछे नाली में एक नवजात का शव मिला। कचरा बीनने वाली एक महिला ने नाली में बहती हुई संदिग्ध वस्तु देखकर पास जाकर देखा तो नवजात का शव दिखाई दिया। इसके बाद उसने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और तुरंत पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को नाली से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मरच्युरी में रखवा दिया गया है।

करीब 6 माह का विकसित भ्रूण होने की आशंका…

स्थानीय लोगों के अनुसार नाली में मिला नवजात करीब छह माह का भ्रूण प्रतीत हो रहा है, जिसका शरीर काफी हद तक विकसित था। घटना सामने आने के बाद अस्पताल परिसर और आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ लग गई। इस घटना को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली।

डिलीवरी के बाद फेंकने की आशंका…

पुलिस को आशंका है कि किसी ने डिलीवरी के बाद नवजात को नाली में फेंक दिया होगा, क्योंकि जिस स्थान पर शव मिला है वह जिला अस्पताल के मातृत्व-शिशु विभाग के पीछे का क्षेत्र है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्चा जीवित पैदा हुआ था या नहीं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अस्पताल के स्टाफ से भी पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नवजात का शव नाली तक कैसे पहुंचा। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम रविवार को शव का पोस्टमार्टम करेगी, जिसके बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....