ChhattisgarhRaftaar News Cg

कोरबा में गौठान के पास मिला किसान का शव, करंट से मौत की आशंका; पुलिस जांच में जुटी!

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बांधापाली में बुधवार तड़के करीब 4 बजे गौठान के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बांधापाली निवासी बहादुर सिंह अगरिया (50) के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार सुबह खेतों और आसपास के इलाकों में काम के लिए निकलते समय उनकी नजर गौठान के पास पड़े शव पर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही करतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक के चेहरे पर जलने के निशान थे और एक पैर टूटा हुआ प्रतीत हो रहा था, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है। प्रारंभिक जांच में फॉरेंसिक टीम ने आशंका जताई है कि बहादुर सिंह की मौत करंट लगने से हो सकती है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। परिजनों के मुताबिक गांव से लगे गौठान के पास मृतक की बाड़ी है, जिसकी देखरेख के लिए वह अक्सर वहां जाता था। आशंका जताई जा रही है कि मंगलवार देर रात या बुधवार तड़के वह बाड़ी की ओर गया होगा और इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि गौठान के पास विद्युत तार कब और किन परिस्थितियों में बिछाया गया था। यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं तार अवैध रूप से तो नहीं लगाया गया था। मृतक बहादुर सिंह अगरिया खेती-किसानी का कार्य करता था। उसके परिवार में पत्नी और बच्चे सहित अन्य सदस्य हैं। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....