अनाचार का आरोपी गुंडा बदमाश संतोष कोसले गिरफ्तार, हाईकोर्ट के आदेश पर नवागढ़ पुलिस की कार्रवाई!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) नवागढ़ थाना क्षेत्र में महिला से जबरन डराकर अनाचार करने के मामले में फरार चल रहे आदतन गुंडा बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेश के बाद विधिवत रूप से की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी संतोष कोसले निवासी ग्राम केरा, थाना नवागढ़ के खिलाफ थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 56/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आरोपी पर आरोप है कि उसने एक महिला को डरा-धमकाकर जबरन अनाचार किया था। शिकायत मिलने के बाद नवागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। इसी बीच माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेश के अनुसार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिवत फॉर्मल गिरफ्तारी की कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना अभी जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
