ChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; युवती के भाई ने पुलिस बनकर धमकाया..युवक ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार!

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में युवक की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ है कि युवक को पुलिस नहीं, बल्कि एक युवती के भाई ने पुलिसकर्मी बनकर फोन पर धमकाया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक सनत कश्यप (लगभग 21 वर्ष) जांजगीर-चांपा जिले के चोरभट्टी गांव का निवासी था और उरगा थाना क्षेत्र के पताड़ी के पास स्थित अशोक लीलैंड वर्कशॉप में मैकेनिक के रूप में काम करता था। कंपनी द्वारा उसे रहने के लिए कमरा दिया गया था, जहां वह अपने रूम पार्टनर धीरेंद्र पाटले के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि धीरेंद्र पाटले गेवरा क्षेत्र की एक युवती के साथ घर से चला गया था, जिसके बाद युवती के परिजनों ने पंतोरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसी दौरान युवती के भाई सचिन खरे ने अपने भाई शैलेन्द्र के मोबाइल नंबर से सनत कश्यप को फोन किया और खुद को पुलिसकर्मी बताकर उसे गाली-गलौज करते हुए थाने आने के लिए धमकाया।

सुसाइड से पहले युवक का वीडियो…

फोन से घबराकर सनत काफी तनाव में आ गया। उसने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाकर अपनी बेगुनाही बताते हुए कहा कि उसका इस मामले से कोई संबंध नहीं है और उसे बेवजह पुलिस द्वारा परेशान किया जा रहा है। इसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

 

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी सचिन खरे को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ बलौदा थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 204 (छद्म प्रतिरूपण) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट कुसमुंडा थाना में दर्ज है। सनत कश्यप चार भाइयों में सबसे छोटा था। घटना की खबर मिलते ही उसके परिजन कोरबा पहुंच गए, जिसके बाद परिवार में शोक का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला : सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर और उसके साथी गिरफ्तार, 2 जुल... असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव : बोले- इन ताकतों से डरना नहीं है, गांधीवादी तरीके से लड़ने की... कोल घोटाले में IT का बड़ा एक्शन : सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी संपत्ति ए-1 सूर्या रेजिडेंसी का मकान किय... युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष... बलौदाबाजार में पुलिस का बड़ा एक्शन : कांग्रेस नेता भागवत थवाईत समेत 3 लोगों को एक साल के लिए किया गय... भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ...