ChhattisgarhRaftaar News Cg

बालोद में युवक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर दी जान; ट्रेन के पहियों से कटे हाथ-पैर और सिर, हाथ पर गुदा मिला नाम…..

बालोद: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक घटना हुई। यहां एक अज्ञात युवक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। ट्रेन के पहियों से उसका सिर, हाथ और पैर कटकर अलग हो गए। पुलिस को मृतक के हाथ पर पालेश सलामें नाम गुदा हुआ मिला है, जिससे उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।जानकारी के अनुसार, शाम करीब 5.30 बजे दल्लीराजहरा से आयरन ओर लेकर जा रही मालगाड़ी कुसुमकसा और भैंसबोड़ स्टेशन के बीच से गुजर रही थी। तभी अचानक युवक पटरियों पर कूद गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि मृतक ने नीले रंग का टी-शर्ट और हरे रंग का लोअर पहन रखा था। हादसे में चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे शिनाख्त करना मुश्किल हो रहा है। हालांकि, हाथ पर गुदे नाम को सुराग मानकर पहचान की कोशिश की जा रही है। रेलवे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बीएसपी अस्पताल की मर्चरी में रखवाया है। टीआई रविशंकर पांडेय ने बताया कि आसपास के गांवों में युवक की तस्वीर भेजकर परिजनों की तलाश की जा रही है। मृतक की शिनाख्त होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त! 15 अगस्त के नाम पर वायरल हुआ अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO : सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के ख... अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR! बिलासपुर में तेज रफ्तार नगर निगम का पानी टैंकर पलटा; कई वाहन चपेट में..कोनी मार्ग पर मची अफरा-तफरी! दूसरी शादी साबित करना महिलाओं के लिए बना बड़ी चुनौती; कानून में बदलाव की सिफारिश करेगा महिला आयोग..प... दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला : सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर और उसके साथी गिरफ्तार, 2 जुल... असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव : बोले- इन ताकतों से डरना नहीं है, गांधीवादी तरीके से लड़ने की... कोल घोटाले में IT का बड़ा एक्शन : सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी संपत्ति ए-1 सूर्या रेजिडेंसी का मकान किय... युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष...