BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान के विरोध में बिलासपुर में ममता बनर्जी का पुतला दहन!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा शुक्रवार 13 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे पुराना बस स्टैंड स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया। यह प्रदर्शन देश की राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू  के पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान उनके कथित अपमान के विरोध में किया गया। कार्यक्रम के दौरान अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह ध्रुव ने कहा कि देश की आदिवासी समाज से आने वाली महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बंगाल दौरे के समय जिस तरह से अपमान किया गया, उससे आदिवासी समाज और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। इसी के विरोध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया। इस दौरान भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष लखन लाल पैकरा, जिला महामंत्री सचिन कायरवार, अमित टोप्पो, प्रकाश कायरवार, भारती परते, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता, धीरेंद्र केशरवानी, जुगल अग्रवाल, पार्षद गणेश रजक, सनी केसरी, शैलेश मिश्रा, रीना गोस्वामी, संध्या चौधरी, पायल खत्री, सुनीता राज, रिंकू मित्रा, मनीष गुप्त, राघवेंद्र राव, परेश श्रीवास्तव, योगेश सिंह ठाकुर, धर्मेंद्र, आयुष और बलराम सहित भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत वन विभाग के सरकारी दफ्तर में जाम छलकने का वीडियो वायरल; डिप्टी रेंजर चिकन-मटन बनाते दिखे..10-15... मटियारी में लगा स्वास्थ्य शिविर..200 से ज्यादा ग्रामीणों की हुई जांच; मुफ्त एक्स-रे से लेकर दवाइयों ... बिलासपुर में कान दर्द की शिकायत लेकर पहुंची महिला..एंजियोप्लास्टी के बाद मौत; अस्पताल में हंगामा..डॉ... बिलासपुर में बेजुबान पर कार का कहर; सड़क पर बैठी गाय को कुचला, CCTV में कैद हुई बेरहमी..FIR दर्ज! सीपत; घर में घुसा चोर, सामना होते ही गृहस्वामी का सिर रॉड से फोड़ा..वारदात के बाद फरार, गांव में दहश... सीपत में जंगल की रखवाली या कागजों में पहरेदारी? बीट गार्ड के निवास के पास ही कट गए 7 सागौन के पेड़..... सिम्स में भर्ती युवक शाम को घर भागा, सुबह बिगड़ी तबीयत तो पहुंचा अस्पताल..डॉक्टरों ने मृत घोषित किया... वोटर लिस्ट में 24.99 लाख नाम कम होने पर सियासत गरमाई : मोहम्मद अकबर ने फॉर्म-7 के इस्तेमाल पर उठाए स... मुंगेली में साइबर ठगी की रकम के लेन-देन पर बड़ा फैसला : म्यूल अकाउंट इस्तेमाल करने वाले आरोपी को 3 स... कोरिया में भीषण सड़क हादसा : राजहंस बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौत, 4 बच्चों समेत 14...