ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

मोटी कमाई का झांसा देकर गाड़ियों पर किया हाथ साफ; 15 मालिक पहुंचे पुलिस कमिश्नर के पास!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय)  राजधानी रायपुर में सरकारी विभाग में गाड़ियां अटैच कर हर माह 25 से 30 हजार रुपए किराया दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति द्वारा 15 से अधिक कार मालिकों से अमानत में खयानत करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने लोगों से गाड़ियां किराए पर लेकर उनके दस्तावेज अपने पास रख लिए और बाद में गाड़ियां वापस नहीं कीं। मामले में पीड़ितों ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को प्रकाश गायकवाड़, सुनील, सुशील कुमार साहू सहित अन्य पीड़ित सिविल लाइंस स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला को शिकायत देकर बताया कि प्रेम कुमार साहू नामक व्यक्ति ने उनसे पहचान बढ़ाने के बाद उनकी अलग-अलग मॉडल की कारों को मंत्रालय सहित अन्य सरकारी विभागों में अटैच कराने का झांसा दिया। इसके बदले हर महीने 25 से 30 हजार रुपए किराया दिलाने का भरोसा दिलाया गया। पीड़ितों के अनुसार, आरोपी ने कार मालिकों के साथ एग्रीमेंट कर गाड़ियों के सभी दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। शुरुआत के दो-तीन महीने तक किराया दिया, लेकिन बाद में भुगतान बंद कर दिया और समय सीमा पूरी होने के बाद भी गाड़ियां वापस नहीं कीं। पीड़ितों ने बताया कि प्रेम कुमार ने गाड़ियां किराए पर लेने के लिए अलग-अलग लोगों के नाम से एग्रीमेंट किया था। इससे बाद में उससे संपर्क करना भी मुश्किल हो गया। जब कार मालिकों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल बंद मिला और वह फरार हो गया है| कार मालिकों का आरोप है कि आरोपी ने गाड़ियां लेने के बाद उनके जीपीएस सिस्टम भी बंद कर दिए, जिससे अब गाड़ियों की लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा है। इससे सभी कार मालिकों को अपनी गाड़ियां मिलने की उम्मीद भी कम होती जा रही है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर...