ChhattisgarhRaftaar News Cg

शादी नहीं होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने कीटनाशक पीकर दी जान; खेत में मिली लाश!

कांकेर: (प्रांशु क्षत्रिय) एक प्रेमी जोड़े ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह दोनों के शव खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामला छोटेबेठिया थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान लक्ष्मीपुर निवासी राकेश अचला (26) और जाबेली निवासी कुमारी जगवती बडडे (20) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार वाले इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। दोनों रिश्ते में मामा-भांजी भी बताए जा रहे हैं, जिसके कारण परिजन इस संबंध का विरोध कर रहे थे। जानकारी के अनुसार 11 मार्च की रात दोनों टेकामेटा गांव के रहने वाले नाथू दुगा के खेत में पहुंचे, जहां उन्होंने कीटनाशक पी लिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 12 मार्च की सुबह ग्रामीण महुआ बीनने के लिए खेतों की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत में पड़े युवक-युवती के शवों पर पड़ी। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना जाबेली के सरपंच कैसियो खलको को दी। सरपंच ने घटना की जानकारी छोटेबेठिया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। थाना प्रभारी रमन उसेंडी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। युवक-युवती मजदूरी का काम करते थे और युवक अक्सर युवती के गांव आता-जाता था। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....