BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; आईटीआई छात्र पर बदमाशों का हमला; बाइक टक्कर के बाद बेरहमी से की मारपीट!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोतवाली थाना क्षेत्र में बाइक टक्कर के बाद एक आईटीआई छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने अपने साथियों को बुलाकर छात्र पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसके चेहरे, पीठ और कान में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार कर्बला क्षेत्र निवासी समीर कुमार भार्गव, जो आईटीआई का छात्र है, बाइक से पेट्रोल भरवाने जा रहा था। इसी दौरान सिटी सेंटर के पास गलत दिशा से आ रहे एक व्यक्ति की बाइक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद आरोपी युवक गाली-गलौज करने लगा और मुआवजे की मांग करते हुए समीर के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान हमलावर ने अपने साथियों को फोन कर बुला लिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे युवकों ने मिलकर समीर की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोपियों ने मारपीट के दौरान चाबी और कड़े का भी इस्तेमाल किया, जिससे छात्र के चेहरे और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट के कारण समीर का चेहरा सूज गया है और कान में चोट लगने से उसे सुनने में भी परेशानी हो रही है। घटना के बाद पीड़ित छात्र कोतवाली थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर न्याय की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....