ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रायपुर में ग्राहक बनकर पहुंची महिला 5 लाख के जेवर पहनकर फरार, पुलिस ने साथी सहित किया गिरफ्तार!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी ज्वेलरी दुकान में ठगी का एक मामला सामने आया है। यहां एक महिला ग्राहक बनकर दुकान में पहुंची और करीब 5 लाख रुपये के जेवर ट्रायल के बहाने पहनकर फरार हो गई। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से कुछ ही देर में महिला और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार घटना 12 मार्च 2026 की दोपहर करीब 3:30 बजे देवपुरी स्थित मां दुर्गा ज्वेलर्स में हुई। कमलेश्वरी साहू नाम की महिला अपने साथी मेषराम साहू के साथ दुकान पर पहुंची और दुकानदार पंकज सोनी से सोने का रानी हार दिखाने को कहा। दुकान संचालक दुर्गा सोनी ने पास की दूसरी दुकान से रानी हार मंगवाकर उन्हें दिखाया। इसके बाद महिला ने खरीदारी का नाटक करते हुए एक-एक कर कई जेवर ट्रायल के नाम पर पहन लिए। महिला ने करीब 3.45 लाख रुपये का रानी हार, 1.08 लाख रुपये की चांद बाली, 19,500 रुपये की सोने की अंगूठी और 20,500 रुपये की चांदी की पायल व बिछिया पहन ली।

सहेली के पैसे लाने का बहाना बनाकर फरार…

जेवर पहनने के बाद महिला ने दुकानदार को झांसा दिया कि उसकी सहेली बैंक से पैसे लेकर आ रही है और वह भी खरीदारी करेगी। यह कहकर महिला फोन पर बात करते हुए दुकान से बाहर निकली और मौके से फरार हो गई। महिला के जाते ही उसका साथी मेषराम साहू भी चुपके से निकलने की कोशिश करने लगा, लेकिन दुकान के कर्मचारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने महिला की पहचान और ठिकाने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर टिकरापारा पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई की और कुछ ही देर में कमलेश्वरी साहू और मेषराम साहू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर...