BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत; तेज रफ्तार ट्रेलर घर में घुसा, दो मकानों की दीवारें टूटीं..दीवार की ईंटें गिरने से युवक और महिला घायल, चालक के खिलाफ मामला दर्ज!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे एक ट्रेलर के अनियंत्रित होकर घर में घुस जाने से बड़ा हादसा हो गया। ट्रेलर ने पहले एक मकान को क्षतिग्रस्त किया और फिर पास स्थित दूसरे घर की दुकान की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसा। हादसे में एक युवक और एक महिला घायल हो गए, जबकि दोनों मकानों और दुकान में रखा सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार सीपत निवासी मीरा अग्रवाल 10 मार्च की सुबह करीब 7.30 बजे अपने घर पर थीं। उसी समय उनका बेटा शिवम अग्रवाल घर के सामने खड़े ऑटो की सफाई कर रहा था। इसी दौरान बिलासपुर की ओर से आ रहा ट्रेलर क्रमांक CG 10 BH 3969 का चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए नियंत्रण खो बैठा और ट्रेलर सीधे मकानों की ओर घुस गया। ट्रेलर पहले हीराबाई सूर्यवंशी के ईंट से बने मकान को तोड़ते हुए मीरा अग्रवाल के घर की दुकान वाली दीवार में जा घुसा। इससे दुकान की दीवार पूरी तरह टूट गई और अंदर रखा किराना सामान, आलू-प्याज सहित अन्य राशन सामग्री नष्ट हो गई। दीवार गिरने के दौरान ईंटों की चपेट में आने से शिवम अग्रवाल के बाएं कंधे और पसली में चोट आई। वहीं हीराबाई सूर्यवंशी के दाहिने घुटने और बाएं पैर में चोट लगी है। इसके अलावा उनके घर के अंदर रखे बर्तन, कपड़े, खटिया और अन्य घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार...