BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर जेल के भीतर विवाद; युवकों पर चाकू से हमले का प्रयास, पुलिस जांच में जुटी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के सेंट्रल जेल परिसर में चाकूबाजी की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो युवकों पर चाकू से हमला करने का प्रयास किया गया, हालांकि मौके पर मौजूद जेल कर्मियों की तत्परता से बड़ी घटना टल गई। इस घटना ने जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी क्षेत्र के रहने वाले दो युवक अपने एक परिचित बंदी से मुलाकात करने सेंट्रल जेल परिसर पहुंचे थे। इसी दौरान वहां अंकुश यादव अपने कुछ साथियों के साथ पहुंच गया। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते अंकुश और उसके साथियों ने दोनों युवकों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने चाकू से हमला करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद जेल कर्मियों ने तुरंत बीच-बचाव कर स्थिति को संभाल लिया, जिससे दोनों युवक बाल-बाल बच गए और बड़ी घटना होने से टल गई। घटना के बाद पीड़ित युवक शिकायत दर्ज कराने सिविल लाइन थाने पहुंचे। बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद अंकुश यादव और उसके साथी भी थाने के बाहर पहुंच गए, जहां एक बार फिर विवाद की स्थिति बन गई। फिलहाल सिविल लाइन पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस घटना ने शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि जेल परिसर जैसे अति संवेदनशील क्षेत्र में धारदार हथियार लेकर पहुंचना सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों पर कार्रवाई की तैयारी में है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार...