BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; ट्रेन की चपेट में आया तेंदुआ, मौके पर मौत, कटनी रेल खंड पर करीब एक घंटे तक बाधित रहा संचालन…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रेल मंडल से सुबह एक दुखद घटना सामने आई। बिलासपुर–कटनी रेल सेक्शन में मालगाड़ी की टक्कर से एक तेंदुए की मौत हो गई। हादसा अनूपपुर और जैतहरी स्टेशन के बीच बेलिया रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ, जो घने जंगलों से घिरा इलाका है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह क्षेत्र वन्यप्राणियों की आवाजाही के लिए जाना जाता है। मालगाड़ी के सामने अचानक तेंदुआ आ जाने से चालक को ब्रेक लगाने का पर्याप्त समय नहीं मिल सका। टक्कर इतनी तेज थी कि तेंदुए की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इंजन के अगले हिस्से को भी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद एहतियातन मालगाड़ी को रोक दिया गया। करीब 30 से 45 मिनट तक ट्रेन मौके पर खड़ी रही, जिससे रेल परिचालन प्रभावित हुआ। ट्रैक पर तेंदुए का शव देखकर स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई की। तेंदुए के पोस्टमार्टम के लिए बांधवगढ़ से विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई है। पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा। स्थानीय लोगों और रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि इस रेल मार्ग पर बाउंड्रीवाल या सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण वन्यप्राणी अक्सर ट्रैक तक पहुंच जाते हैं। इससे न केवल वन्यजीवों की जान को खतरा रहता है, बल्कि ट्रेन संचालन भी प्रभावित होता है। फिलहाल रेलवे और वन विभाग की टीमें आगे की कार्रवाई में जुटी हुई

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....