BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; नशे में युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा..बीच सड़क बाइक जलाने की कोशिश!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिविल लाइन थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शराब के नशे में धुत एक युवक ने बीच सड़क पर अपनी बाइक को आग लगाने की कोशिश की। युवक ने पहले अपने ऊपर पेट्रोल डाला और फिर बाइक पर पेट्रोल छिड़ककर माचिस जलाने का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद एक स्थानीय युवक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार घटना मगरपारा से तालापारा जाने वाली मुख्य सड़क की है। बताया जा रहा है कि तालापारा निवासी एक युवक शराब के नशे में वहां पहुंचा और अचानक अपनी बाइक को सड़क के बीच खड़ा कर दिया। इसके बाद उसने बाइक से पेट्रोल निकालकर पहले अपने ऊपर और फिर बाइक पर छिड़क दिया। इसके बाद युवक माचिस जलाकर बाइक में आग लगाने की कोशिश करने लगा। यह देख सड़क से गुजर रहे लोगों में हड़कंप मच गया और आसपास मौजूद लोग दूर हटने लगे। इसी दौरान इलाके में रहने वाले सैयद समीर अली मौके पर पहुंचे और स्थिति को भांपते हुए तुरंत साहस दिखाया। उन्होंने युवक के हाथ से माचिस छीन ली और उसे समझाते हुए वहां से हटाने की कोशिश की। समीर अली की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। यदि बाइक में आग लग जाती तो आसपास मौजूद लोगों और वाहनों को नुकसान पहुंच सकता था। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और शराब के नशे में धुत युवक को अपने साथ थाने ले गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक से पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समीर अली की सतर्कता और हिम्मत के कारण एक बड़ी अनहोनी होने से बच गई, वरना बीच सड़क पर आग लगने से गंभीर हादसा हो सकता था।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार...