BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में लापरवाही से स्कूटी मोड़ने पर भिड़ंत; 9वीं की छात्रा समेत दो किशोरियां घायल..बिना इंडिकेटर दिए अचानक मोड़ी स्कूटी, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे दोनों वाहन!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के रेलवे क्षेत्र स्थित सेकेरसा ग्राउंड के पास दो स्कूटी की टक्कर में 9वीं कक्षा की छात्रा सहित दो किशोरियां घायल हो गईं। आरोप है कि दूसरी स्कूटी चला रही युवती ने बिना इंडिकेटर दिए अचानक वाहन मोड़ दिया, जिससे यह हादसा हुआ। घटना के बाद विवाद भी हुआ और गाली-गलौज का आरोप लगाया गया है। मामले में तारबाहर पुलिस ने स्कूटी चालक युवती और उसके साथी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बंगला यार्ड रेलवे कॉलोनी निवासी नवमीं कक्षा की छात्रा शुक्रवार रात अपनी स्कूटी से सहेली को साथ लेकर सेकेरसा ग्राउंड घूमने गई थी। रात करीब 8 बजे जब वे दोनों वापस लौट रही थीं, उसी दौरान स्कूटी क्रमांक CG 10 EJ 9242 की चालक एक युवती अपने दो साथियों के साथ लापरवाही से वाहन चला रही थी। बताया जा रहा है कि युवती ने बिना किसी संकेत के अचानक स्कूटी को दाहिनी ओर मोड़ दिया, जिससे पीछे से आ रही छात्रा की स्कूटी उससे टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों स्कूटी सवार सड़क पर गिर पड़े। हादसे में छात्रा के बाएं हाथ, कंधे और हथेली में चोट आई है, जबकि उसकी सहेली के बाएं घुटने और हाथ में चोट लगी है। पीड़िता के अनुसार दुर्घटना के बाद दूसरी स्कूटी में सवार एक युवक ने उससे गाली-गलौज भी की। घटना के बाद छात्रा अपनी मां के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। तारबाहर पुलिस ने आरोपी स्कूटी चालक युवती और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार...