BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में कंपनी के ट्रालों से डीजल चोरी करते पकड़े गए ड्राइवर, पाइप से निकालकर डिब्बों में भर रहे थे तेल..मैनेजर ने रंगे हाथ पकड़ा, खरीदार बाइक से डीजल लेकर फरार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर के बिल्हा मोड़ स्थित एक निर्माण कंपनी के ट्रालों से डीजल चोरी करने का मामला सामने आया है। कंपनी के मैनेजर ने अपने ही दो ड्राइवरों को ट्राले की टंकी से पाइप डालकर डीजल निकालते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। सूचना पर सिरगिट्टी पुलिस ने दोनों ड्राइवरों और डीजल खरीदने वाले दो अज्ञात लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक बिल्हा निवासी मोहिल सेठी (29) आशीर्वाद बिल्डकॉन कंपनी में मैनेजर हैं। 10 मार्च की सुबह वे अपने कार चालक राजा पहारे के साथ बिल्हा से मस्तूरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सिलहपरी बायपास के पास कंपनी के कई ट्राले खड़े दिखाई दिए। संदेह होने पर जब वे पास पहुंचे तो देखा कि ट्राला क्रमांक CG 10 BS 9922 के चालक शिवम ओझा उर्फ बिट्टू और ट्राला क्रमांक CG 10 BS 9613 के चालक राममिलन गुर्जर ट्राले की टंकी में पाइप डालकर बड़े डिब्बों में डीजल निकाल रहे थे। मैनेजर को देखते ही डीजल खरीदने आए दो युवक डिब्बों में भरा डीजल लेकर बाइक से मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि डिब्बों में करीब 100 लीटर से अधिक डीजल भरा हुआ था। मैनेजर द्वारा पूछताछ करने पर दोनों ड्राइवरों ने डीजल चोरी कर 80 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बेचने की बात कबूल की। हालांकि उन्होंने बताया कि अभी उन्हें इसके पैसे नहीं मिले थे। घटना की शिकायत सिरगिट्टी थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर फरार खरीदारों की तलाश शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; गूगल मैप के भरोसे अधूरे पुल पर चढ़ी कार, 30 फीट नीचे राखड़ में गिरी, चार लोगों की बची जान.... बिलासपुर; बुके नहीं, कॉपी-पेन लाएं'..जन्मदिन पर बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह की अनूठी पहल, जरूरतमंद बच... बिलासपुर में SS पब्लिक स्कूल पर कार्रवाई में देरी पर भड़की एनएसयूआई; शिक्षा विभाग और निगम का घेराव क... बिलासपुर; मदनपुर पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप, विकास कार्यों में अनियमितता और 9 लाख की राशि निकालकर... बिलासपुर; केंद्रीय जेल में उम्रकैदी की मौत, एक महीने में तीसरी घटना ..सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, ... बिलासपुर में जनहित के मामलों में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पीएचई ईई को थमाया शो-कॉज नोटिस..जर्जर स्क... बिलासपुर में चौकीदार हत्याकांड पर उबाल; बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर धरना जारी, दोषी अधिकारियों के निल... बिलासपुर; डीजल चोरों को छोड़ना कोनी थाने के ASI को पड़ा भारी..वीडियो वायरल होते ही SSP का एक्शन, तत्... कोटा; 50 साल से बसे परिवारों पर बेदखली की तलवार..जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीण, पंचायत पर प्रताड़ना का ... बिलासपुर; दीवार से सटाकर मकान बनाने के विवाद में खूनी हमला, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार..दो फर...