ChhattisgarhRaftaar News Cg

जलप्रपात में फोटो खींचते वक्त फिसला 13 साल का कार्तिक, 40 फीट नीचे गिरकर मौत…..

कोंडागांव: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल केशकाल क्षेत्र स्थित कुएंमारी जलप्रपात में  एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां फोटो खींचते समय फिसलकर 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम का माहौल फैल गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, ग्राम बटराली निवासी कार्तिक अपने दोस्तों के साथ घरवालों को बताए बिना घूमने के लिए कुएंमारी जलप्रपात पहुंचा था। बताया जा रहा है कि झरने के ऊपरी हिस्से में फोटो खींचते समय कार्तिक फिसल गया और करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद कार्तिक को बाहर निकाला गया। उसे केशकाल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे के बाद ग्राम बटराली में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने बताया कि कार्तिक एक होनहार और चंचल स्वभाव का बच्चा था। उसकी अचानक मौत से परिवार सहित पूरे गांव में गहरा सदमा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सुशासन के दावों पर अंधेरे का वार- चिचिरदा में 4 दिन से बिजली गायब..बिजली विभाग बेखबर, गांव अंधेरे मे... बिलासपुर जेल में कैद अपराधि का इंस्टाग्राम एक्टिव, सिस्टम हुआ बेनकाब..सलाखों के पीछे से हिस्ट्रीशीटर... सीपत; चरित्र शंका में पत्नी को जहर पिलाने की कोशिश: हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; सीपत क्षेत्र के इस बोरी फैक्ट्री में हादसा; 25 फीट ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, सुरक्षा व्... गंडई मोड़ पर भीषण सड़क हादसा: शादी में जा रहे 6 युवक हादसे का शिकार; 4 युवकों की मौत...2 गंभीर घायल! गम्हरिया में बुजुर्ग की हत्या का खुलासा: शादी से लौटते समय विवाद के बाद की गई हत्या; शव सड़क किनारे ... इंस्टाग्राम रील के लिए स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा: युवक पर लगा भारी जुर्माना! रायपुर में पत्रकार पर जानलेवा हमला: मामूली टक्कर के बाद मांगे 10 हजार रुपए; हेलमेट से हमला कर पत्रका... बिलासपुर; शिक्षक से मारपीट का मामला: मतगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारी पर हमला, शासकीय कार्य में बाधा ड... मस्तूरी; जनसुनवाई पर दाग, लेन-देन का वीडियो बना मुद्दा..वीडियो ने खोली जनसुनवाई की परतें, पारदर्शिता...