BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर खाद्य विभाग का छापा..70 खाली, 2 भरे हुए घरेलू एलपीजी और 3 कमर्शियल सिलेंडर बरामद!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल की समीक्षा बैठक के बाद खाद्य विभाग की टीम ने शहर में जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान बुधवार को महामाया चौक के पास स्थित श्री महामाया गैस रिफलिंग दुकान पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर जब्त किए गए। खाद्य विभाग की टीम को मौके से कुल 78 गैस सिलेंडर मिले, जिनमें 70 खाली घरेलू सिलेंडर, 2 भरे हुए घरेलू सिलेंडर और 3 कमर्शियल सिलेंडर शामिल हैं। एक ही जगह इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडर मिलने से अधिकारी भी हैरान रह गए। खाद्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कलेक्टर के निर्देश के बाद जिले में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर निगरानी के लिए टीम गठित की गई है। खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर के निर्देश पर यह टीम लगातार जांच कर रही है। एएफओ राजीव लोचन तिवारी ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि महामाया चौक स्थित श्री महामाया गैस रिफलिंग दुकान में बड़े पैमाने पर गैस सिलेंडर जमा किए गए हैं। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की।

दुकान में लगा था ताला, खुलवाने में हुई मशक्कत…...

सूत्रों के अनुसार जब खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो दुकान बंद मिली और उस पर ताला लगा हुआ था। अधिकारियों ने जब दुकान खुलवाने के लिए कहा तो संचालक और वहां मौजूद लोग टालमटोल करते हुए समय बिताने लगे। हालांकि टीम ने कार्रवाई जारी रखी और अंततः दुकान खुलवाकर अंदर जांच की गई। जांच के दौरान बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर पाए गए, जिन्हें विभाग ने मौके पर ही जब्त कर लिया।

कालाबाजारी पर कड़ी नजर…….

खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर का कहना है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग और अवैध रिफलिंग पूरी तरह प्रतिबंधित है। इस तरह की गतिविधियां न केवल नियमों का उल्लंघन हैं बल्कि इससे आम उपभोक्ताओं को भी परेशानी होती है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस तरह की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई से मचा हड़कंप……

महामाया चौक पर हुई इस कार्रवाई के बाद गैस सिलेंडर की अवैध खरीद-बिक्री और रिफलिंग करने वालों में हड़कंप मच गया है। खाद्य विभाग का कहना है कि शहर और जिले के अन्य इलाकों में भी जांच अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार...