BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुरवासी गैस को लेकर घबराएं नहीं; घरेलू एलपीजी पर्याप्त..कलेक्टर की अपील!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान में युद्ध जैसे हालात के बीच बिलासपुर जिले में घरेलू एलपीजी गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने खाद्य विभाग के अधिकारियों और गैस एजेंसी संचालकों की अहम बैठक लेकर जिले की गैस वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जिले में घरेलू एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को घबराने या पैनिक में आकर सिलेंडर का अनावश्यक भंडारण करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं और जिले में आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। हालांकि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए होटल और उद्योगों में व्यवसायिक उपयोग के लिए दिए जाने वाले कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति फिलहाल रोक दी गई है। वहीं अस्पतालों और स्कूलों को उनकी जरूरत के अनुसार गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि आवश्यक सेवाएं प्रभावित न हों। कलेक्टर ने गैस एजेंसी संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि घरेलू गैस सिलेंडरों का किसी भी प्रकार से व्यावसायिक उपयोग न होने दें। साथ ही ब्लैक मार्केटिंग या अनधिकृत व्यक्तियों को सिलेंडर उपलब्ध कराने जैसी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि गैस वितरण व्यवस्था की निगरानी एजेंसी संचालक स्वयं करें और इसे केवल कर्मचारियों के भरोसे न छोड़ें। बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में घरेलू गैस के करीब 4 लाख 80 हजार कनेक्शन हैं। तीन ऑयल कंपनियों के 38 गैस वितरकों के माध्यम से सिलेंडरों की आपूर्ति की जाती है, जिनमें से 22 वितरक बिलासपुर शहर में संचालित हैं। वर्तमान में जिले में प्रतिदिन लगभग 5 हजार गैस सिलेंडरों की डिलीवरी की जा रही है और पिछले दस दिनों से यही व्यवस्था जारी है। इसके साथ ही गैस सिलेंडर की बुकिंग अवधि 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है। कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें, क्योंकि जिले में गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और पर्याप्त है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर...