BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार; रतनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर एक युवक के साथ मारपीट करने वाले दो आदतन बदमाशों को पुलिस ने चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार भेंड़ीमुड़ा रतनपुर निवासी शुभम राव मराठा ने थाना रतनपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 10 मार्च 2026 को वह रानीगांव की ओर से आ रहा था। इसी दौरान करैहापारा के रहने वाले विकास उर्फ विक्कू रावत और राजा कश्यप उर्फ शनि ने उसका रास्ता रोक लिया और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। प्रार्थी द्वारा पैसे देने से मना करने पर दोनों आरोपियों ने उसके साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शिकायत के आधार पर रतनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। नवपदस्थ थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास उर्फ विक्कू रावत (24) और राजा कश्यप उर्फ शनि (22) निवासी करैहापारा रतनपुर के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन, निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक गजेन्द्र सिंह, आरक्षक धीरज कश्यप और गोविंद जायसवाल का विशेष योगदान रहा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार...