ChhattisgarhRaftaar News Cg

रफ्तार का कहर: ट्रैक्टर पलटने से युवती की मौत…चार मजदूर घायल!

महासमुंद: (प्रांशु क्षत्रिय) कोमाखान थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। यह हादसा बोईरगांव के चट्टान पारा मोड़ के पास उस समय हुआ, जब मजदूरी कर लौट रहे लोगों से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जानकारी के अनुसार ग्राम टेंगराही के कुछ लोग मजदूरी का काम करने ट्रैक्टर से बोईरगांव गए थे। काम खत्म होने के बाद सभी लोग ट्रैक्टर से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बोईरगांव के चट्टान पारा मोड़ के पास तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर का आगे का चक्का निकल गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के समय ट्रैक्टर में चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे। दुर्घटना में भोथा निवासी 22 वर्षीय अनिता ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला कोमाखान थाना क्षेत्र के बोईरगांव का बताया जा रहा है

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार...