बिलासपुर जिला को नशामुक्त करने…..निजात अभियान, सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्यवाही….. 10 किलोग्राम गांजा जब्त, जिसकी कीमत डेढ़ लाख….?


बिलासपुर:- (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को नशा मुक्त करने हेतु निजात अभियान चलाया जा रहा है, जिसकें परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल एवं सीएसपी सरकंडा पूजा कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी सरकंडा फैजुल होदा शाह के हमराह में सरकंडा पुलिस के द्वारा नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद रंग के बोलेरो वाहन में कुछ व्यक्ति गांजा लेकर जा रहे हैं, सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर निर्देशानुसार पुलिस मौके पर पहुंची और छठ घाट पुल के पास, घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया। जिनकी तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 10 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा, 2 नग मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध 20 बी एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में सरकंडा थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, प्रदीप यादव, संगीता नेताम, विनोद यादव, प्रमोद सिंह, मनीष वाल्मिक, सोनू पाल का विशेष योगदान रहा ।

