ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पत्नी ने बॉयफ्रेंड से बेरोजगार पति की हत्या करवाई, 25 साल से था अफेयर, शराब पिलाकर सुनसान बगीचे में सिर कुचलकर कर दी हत्या…..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में अवैध संबंधों के चलते दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक महिला ने अपने 25 साल पुराने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर बेरोजगार और शराब के आदी पति की हत्या करवा दी। आरोपी ने पति को शराब पिलाने के बहाने घर से 15 किलोमीटर दूर सुनसान जगह ले जाकर पत्थर से सिर कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, 24 अगस्त 2025 को दुर्ग के नगपुरा इलाके के आंवला बाड़ी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। पहचान न होने पर पुलिस ने शव की तस्वीरें वायरल कीं। कुछ देर बाद अंजनी ठाकुर (44) नाम की महिला पुलिस के पास पहुंची और शव की पहचान अपने पति धनेश ठाकुर (45) के रूप में की। पोस्टमॉर्टम में सामने आया कि धनेश की मौत सिर पर भारी वस्तु से वार करने की वजह से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पुलिस को पता चला कि अंजनी ठाकुर का 25 साल से हरपाल सिंह उर्फ छोटू (45) नामक व्यक्ति से अफेयर चल रहा था। हरपाल अक्सर उसके घर आता-जाता था। धनेश शराब का आदी था और बेरोजगार होने के कारण अक्सर पैसे मांगकर पत्नी से झगड़ा करता था। वह घर पर ही रहता था, जिससे अंजनी और हरपाल के बीच मुलाकात मुश्किल हो गई थी। इसी कारण दोनों ने हत्या की साजिश रची। 22 अगस्त को सुबह 11 बजे हरपाल, अंजनी के एक्टिवा स्कूटर से धनेश को शराब पिलाने के बहाने नगपुरा के एक बगीचे में ले गया। वहां शराब पिलाकर उसे बेसुध किया और फिर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। इसके बाद हरपाल ने अंजनी को फोन कर कहा – “काम हो गया।”

पुलिस ने किया खुलासा……

हत्या वाली जगह घर से 15 किलोमीटर दूर चुनी गई थी ताकि कोई संदेह न हो। पुलिस ने संदेह के आधार पर हरपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। अंजनी ठाकुर और हरपाल सिंह दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ के यूथ कांग्रेस चुनाव में वायरल VIDEO से बवाल; ‘फर्जी वोटिंग’ के आरोपों ने मचाई खलबली..CBI... गांधी जयंती पर सड़क पर अनोखा विरोध; जर्जर NH-43 की धूल से परेशान लोगों ने राहगीरों को बांटे मास्क! बिलासपुर के केंद्रीय जेल में मोबाइल लेकर जा रहे थे युवक..जेल प्रहरी ने रोका तो कर दी मारपीट, भेजे गए... कोटा के कोरी डैम में पर्यटकों से लूट का खुलासा; दो आरोपी गिरफ्तार..नाबालिग भी पकड़ा गया! जशपुर में 2.20 करोड़ का गांजा जब्त : मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 440 किलो नशे की ख... मटिया में अवैध पत्थर खनन पर एक्शन: खनिज विभाग ने रेड मारकर पांच ठेकेदारों पर लगाई 2.90 करोड़ की पेनल... घर में घुसे चोर, CCTV कैमरे और कार की चाबी उड़ाई…सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली क्विड! गांधी जयंती पर एनटीपीसी सीपत में दिखा सेवा और सहभागिता का संगम; 300 से ज्यादा संविदा श्रमिकों ने खेल... गांधी जयंती पर SECL मुख्यालय में गूंजा स्वच्छता का संदेश; ‘हैप्पी रन’ से दिया जनभागीदारी का संकल्प..... कोल लेवी घोटाला : भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को EOW का नोटिस, 5 अक्टूबर को कोर्ट में पेशी