ChhattisgarhRaftaar News Cg

दाल बनाते समय झुलसी युवती ने अस्पताल में की आत्महत्या; बर्न वार्ड के बाथरूम में लगाई फांसी!

धमतरी: (प्रांशु क्षत्रिय) जिला अस्पताल में बुधवार को एक युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना से हड़कंप मच गया। युवती का शव बर्न वार्ड के महिला प्रसाधन (बाथरूम) में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही अस्पताल के डॉक्टर, नर्स और पुलिस मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि अस्पताल स्टाफ ने युवती को फंदे पर लटका देखा तो तुरंत नीचे उतारकर बिस्तर पर लाया और इलाज शुरू किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका की पहचान कोंडागांव जिले के कोपा बेड़ा निवासी 20 वर्षीय दशोमती नेताम के रूप में हुई है। वह धमतरी के बस स्टैंड के पीछे स्थित हरिओम राइस मिल में मजदूरी का काम करती थी। जानकारी के अनुसार, दशोमती नेताम को 10 मार्च की सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दाल बनाते समय कुकर फटने से वह झुलस गई थी, जिससे उसके चेहरे पर चोट आई थी। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अरुण टोंडर ने बताया कि युवती कोंडागांव की रहने वाली थी और धमतरी में मजदूरी करती थी। 10 मार्च को भर्ती होने के बाद सुबह उसे वार्ड में देखा गया था, लेकिन दोपहर करीब 1 से 1:30 बजे के बीच वह बाथरूम गई और वहीं फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उन्होंने बताया कि युवती मानसिक रूप से परेशान लग रही थी। बर्न केस होने के कारण पुलिस को सूचना देना जरूरी होता है। इधर, सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि बर्न केस को लेकर पुलिस को पहले कोई सूचना नहीं मिली थी। युवती के परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के...