ChhattisgarhRaftaar News Cg

रायगढ़ में चौकीदार की हत्या; इलेक्ट्रिक टावर क्षेत्र में मिला शव..चेहरे पर गंभीर चोट के निशान!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में एक चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। युवक की लाश इलेक्ट्रिक टावर क्षेत्र से कुछ दूरी पर मेड़ पर खून से लथपथ हालत में मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। घटना तमनार थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, मिलुपारा क्षेत्र में 765 केवी इलेक्ट्रिक टावर शिफ्टिंग का काम चल रहा है। यहां पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी लखन उर्फ धरम भुईंया (47) और अजहर अली चौकीदार के रूप में काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि सोमवार रात दोनों ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान टावर क्षेत्र से कुछ आवाजें सुनाई दीं। टॉर्च की रोशनी में देखने पर कुछ लोग टावर की रस्सी काटते नजर आए। लखन और उसके साथी ने उन्हें ऐसा करने से मना किया, जिससे विवाद की स्थिति बन गई। विवाद के दौरान लखन का साथी वहां से भाग निकला। अगले दिन सुबह लखन की लाश टावर क्षेत्र से कुछ दूरी पर मेड़ के पास पड़ी मिली। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस और साइबर टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक के चेहरे पर किसी ठोस वस्तु से वार के गंभीर निशान पाए गए हैं और चेहरा लहूलुहान था। पुलिस ने मौके पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। तमनार थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर ने बताया कि मृतक लखन इलेक्ट्रिक टावर शिफ्टिंग क्षेत्र में चौकीदार का काम करता था। उसकी लाश टावर क्षेत्र से कुछ दूरी पर मेड़ के पास मिली है। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के...