ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

24 घंटे में तीन चोरी का खुलासा:3.70 लाख का सामान बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) बलौदा थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई चोरी की तीन घटनाओं का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोना-चांदी के जेवर, बर्तन और नगदी सहित करीब 3 लाख 70 हजार रुपये का सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार हरदी महामाया गांव निवासी दाऊ राम साहू ने अपने घर में हुई चोरी की शिकायत बलौदा थाने में दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि घर में ताला लगाकर बाहर जाने के दौरान अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे चांदी के करधन, पायल, अंगूठी, सोने की फुली और नगदी चोरी कर ली। इसी गांव में आनंद मोहन पांडेय के घर से भी सोना-चांदी के जेवर और नगदी सहित करीब तीन लाख रुपये की चोरी हुई थी। वहीं हरिओम साहू के घर का ताला तोड़कर पीतल और कांसा के बर्तन भी चोरों ने पार कर दिए थे। तीनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान गणेश केवट उर्फ बुट्टी, रोशन बरेठ और दिनेश बरेठ ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया सोना-चांदी के जेवर, बर्तन और नगदी बरामद कर लिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो...