BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; हाईकोर्ट समेत कई अदालतों को धमकी भरे ईमेल..पुलिस के लिए बनी बड़ी चुनौती, आरोपी अब तक पकड़ से दूर..साइबर सेल और तकनीकी टीम जांच में जुटी, दूसरे राज्यों की पुलिस से भी किया जा रहा समन्वय!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट सहित कई जिला एवं सत्र न्यायालयों को लगातार धमकी भरे ईमेल मिलने से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। ईमेल के माध्यम से न्यायालय परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी दी जा रही है। इन घटनाओं के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दो दिन पहले ही छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों के जिला एवं सत्र न्यायालयों को भी इसी तरह के धमकी भरे ईमेल भेजे गए। इससे पहले भी हाईकोर्ट और बिलासपुर जिला न्यायालय को ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। हर बार धमकी मिलने के बाद पुलिस तत्काल अलर्ट हो जाती है। कोर्ट परिसर की गहन तलाशी ली जाती है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी जाती है। हालांकि जांच के दौरान अब तक किसी भी तरह की विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है, लेकिन बार-बार ऐसे ईमेल आने से पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

ली जा रही तकनीकी संसाधनों व विशेषज्ञों की मदद……

पुलिस ने इन सभी मामलों में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल की टीम लगातार ईमेल के स्रोत और तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है, लेकिन अब तक आरोपियों तक पहुंचने में सफलता नहीं मिल सकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध तकनीकी संसाधनों के माध्यम से ईमेल के आईपी एड्रेस, सर्वर लोकेशन और अन्य डिजिटल ट्रेल को खंगाला जा रहा है। इसके लिए विशेषज्ञों की मदद भी ली जा रही है।

कई राज्यों में भी पहुंचे ऐसे ईमेल, डेटा किया जा रहा शेयर……

सूत्रों के अनुसार यह मामला केवल बिलासपुर या छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं है। देश के कई राज्यों में भी न्यायालयों को इसी तरह के धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए हैं। इस कारण जांच एजेंसियां इसे व्यापक स्तर पर जोड़कर देख रही हैं। बिलासपुर पुलिस दूसरे जिलों और राज्यों की पुलिस से लगातार संपर्क बनाए हुए है और जांच से जुड़ी सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा रहा है। इससे यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सभी ईमेल किसी एक ही गिरोह या व्यक्ति द्वारा भेजे जा रहे हैं या इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क सक्रिय है।

विदेशी सर्वर और डार्कवेब के इस्तेमाल की आशंका…….

पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि धमकी भरे ईमेल भेजने के लिए संभवतः विदेशी सर्वर का उपयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही डार्कवेब जैसे प्लेटफॉर्म का भी इस्तेमाल किए जाने की आशंका जताई जा रही है। ऐसी स्थिति में ईमेल भेजने वाले व्यक्ति की वास्तविक पहचान तक पहुंचना तकनीकी रूप से काफी जटिल हो जाता है। यही वजह है कि जांच एजेंसियों को इस मामले में अधिक समय और मेहनत करनी पड़ रही है।

सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क……

लगातार मिल रही धमकियों को देखते हुए न्यायालय परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हर इनपुट को गंभीरता से लेकर जांच कर रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि कई बार इस तरह के ईमेल महज अफवाह फैलाने या सुरक्षा एजेंसियों को भ्रमित करने के उद्देश्य से भी भेजे जाते हैं। फिर भी पुलिस किसी भी खतरे को नजरअंदाज नहीं कर रही है और हर पहलू से जांच कर रही है।

रजनेश सिंह (डीआईजी), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक…..

न्यायालयों को मिले धमकी भरे ईमेल को बेहद गंभीरता से लिया गया है। सभी मामलों में अपराध दर्ज कर साइबर सेल और तकनीकी टीमों को जांच में लगाया गया है। अन्य जिलों और राज्यों की पुलिस के साथ भी समन्वय कर जानकारी साझा की जा रही है। प्रारंभिक जांच में कुछ तकनीकी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास जारी हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से न्यायालय परिसरों में आवश्यक सतर्कता भी बरती जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर से लगे मंदिर हसौद का मामला; महानदी किनारे रेत में दफन मिला शव, पानी के विवाद में युवक की हत्य... प्रेम प्रसंग से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान: गर्लफ्रेंड की दूसरी जगह शादी होने से था आहत, मौके... बिलासपुर; तेज रफ्तार बस ने ली जान: एडिशनल एसपी संजय महादेवा के चाचा की सड़क हादसे में मौत...बाइक के ... नाश्ते के पैसों को लेकर विवाद; मितानिन की ब्लेड से गला रेतकर हत्या...बीच-बचाव में आए पिता और बेटे पर... रजही डैम में डूबने से प्रयास स्कूल के छात्र की मौत...दोस्तों के साथ नहाने गया था, 7 घंटे बाद मिला शव... जंगल में मिली 17 वर्षीय युवक की लाश; शरीर पर मिले चोट के निशान, डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस जांच तेज... बिलासपुर में खाकी दागदार; घूस लेते वीडियो वायरल होने के बाद सरकंडा थाने का प्रधान आरक्षक सस्पेंड! सीपत; नाबालिग से शादी कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार..पुलिस ने भेजा जेल! सीपत में धर्मांतरण के आरोप में तीन गिरफ्तार..चंगाई सभा में 'प्रलोभन' देकर धर्म परिवर्तन का खेल उजागर... Rफ्तार न्यूज की खबर का ताबड़तोड़ असर; कोनी थाने में कबाड़ माफिया की खातिरदारी करने वाले पुलिसकर्मियो...