BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; ऑनलाइन पैसे देने के शक में पति ने पत्नी को पीटा..मामला दर्ज!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तोरवा थाना क्षेत्र में पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब के नशे में घर पहुंचे पति ने ऑनलाइन पैसे देने के शक में विवाद कर पत्नी के साथ मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हेमू नगर निवासी गौरी यादव घरेलू कामकाज करती हैं। गौरी यादव ने पुलिस को बताया कि 9 मार्च की दोपहर करीब 1 बजे वह अपने घर पर थी। इसी दौरान उनका पति पवन यादव शराब पीकर घर पहुंचा और उनसे ऑनलाइन माध्यम से किसी अन्य व्यक्ति को पैसे देने की बात को लेकर विवाद करने लगा। पीड़िता के अनुसार पति ने कहा कि वह उसके लिए सब कुछ करता है और उसे भी पैसों की जरूरत है। जब गौरी यादव ने कहा कि उनके पास पैसे नहीं हैं, तो वह भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। गाली देने से मना करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ, मुक्के और लात से मारपीट कर दी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति अक्सर उसके चरित्र पर संदेह करता है और इसी बात को लेकर पहले भी घर में विवाद और झगड़ा कर चुका है। घटना के बाद पीड़िता ने तोरवा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो...